Vedant Samachar

बेस्ट पर्सनालिटी व मिस्टर ईवनिंग के विजेता घोषित, गेट-टुगेदर में दिखा उत्साह

Vedant samachar
2 Min Read

रायपुर,20 मार्च (वेदांत समाचार)। चौबे कॉलोनी स्थित एक कॉलेज में आयोजित गेट-टुगेदर कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया, वहीं सीनियर छात्रों को भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ. सौम्या नैयर के प्रेरक संबोधन से हुई। उन्होंने समय प्रबंधन और संयम को सफलता का मूल मंत्र बताते हुए विद्यार्थियों को अच्छा इंसान बनने की सीख दी। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर सीनियर्स और जूनियर्स ने मिलकर रैंप वॉक किया, जिसने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। इसके अलावा गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। गौरव साहू और आकाश ध्रुव को मिस्टर फ्रेशर, जबकि अपूर्वा और जिज्ञासा सिंह को मिस फ्रेशर चुना गया। रूपेश कुमार एवं तुषार बंजारे को मिस्टर फेयरवेल तथा हिना और डिम्पल तांडी को मिस फेयरवेल का खिताब मिला।

बेस्ट पर्सनालिटी (मेल) के लिए आयुष शर्मा और (फीमेल) के लिए नंदिनी साहू को सम्मानित किया गया। वहीं सुशांत रॉय और करण वर्मा को मिस्टर ईवनिंग का खिताब प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास और यादगार पलों के साथ हुआ।

Share This Article