Vedant Samachar

’’महापौर की पाती’’ अंतर्गत प्राप्त 31 आवेदनों में 29 का हुआ तत्काल निराकरण, शेष 02 प्रक्रियाधीन

Vedant samachar
3 Min Read

0 नगर निगम कोरबा की जनकल्याणकारी पहल ’’ महापौर की पाती ’’ के तहत जनसमस्याओं का हो रहा 24 घंटे के अंदर निराकरण

कोरबा 19 मार्च 2026 – नगर पालिक निगम कोरबा की एक और जनकल्याणकारी पहल ’’ महापौर की पाती ’’ के अंतर्गत विगत 04 दिवसों में प्राप्त साफ-सफाई, पेयजल व स्ट्रीट लाईट की समस्या से जुडे़ 31 आवेदनों पत्रों में से 29 आवेदनों का निराकरण तत्काल कर दिया गया, तो वहीं 02 ऐसे आवेदन जिनका तत्काल निराकरण संभव नहीं था, उन पर प्रक्रिया की जा रही है।

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के द्वारा कोरबा के विकास, नागरिक सुविधाओं की बेहतरी, शहर के सौदंर्यीकरण, व्यवस्थाओं में सुधार तथा आमजनता के हित में उठाये जा रहे कदमों की महत्वपूर्ण अगली कड़ी के रूप में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का 24 घंटे के अंदर समाधान किये जाने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उनके द्वारा ’’ मेयर की पाती ’’ की व्यवस्था की गई है, जिसके तहत पानी, बिजली व साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं के संबंध में प्राप्त आवेदनों का निराकरण व समस्याओं का समाधान 24 घंटे के अंदर अनिवार्य रूप से संबंधित प्रभारी अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। विगत 16 मार्च से 19 मार्च तक इन 04 दिवसों में ’’ मेयर की पाती ’’ के अंतर्गत कुल 31 आवेदन पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 29 आवेदनों का तत्काल संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जा चुका है, वहीं 02 ऐसे आवेदन जिनका तत्काल निराकरण संभव नहीं था उन्हंे प्रक्रिया में ले लिया गया है। इन 04 दिवसों में साफ-सफाई से संबंधित 07 आवेदन, पेयजल से संबंधित 12 आवेदन व स्ट्रीट लाईट विद्युत से संबंधित 12 आवेदन प्राप्त हुये है, जिनमें स्ट्रीट लाईट विद्युत से संबंधित 02 आवेदन लंबित है, जबकि शेष सभी 29 आवेदनों से जुड़ी समस्यायंे दूर की जा चुकी हैं।

साकेत में लगाये गये हैं, लाल, हरा, नीला लेटर बाक्स

’’ मेयर की पाती ’’ व्यवस्था के अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत के प्रवेशद्वार पर लाल, हरा, नीला तीन रंगों के लेटर बाक्स स्थापित किये गये हैं, जिसमें लाल रंग के लेटर बाक्स में स्ट्रीट लाईट, हरे रंग के लेटर बाक्स में साफ-सफाई तथा नीले रंग के लेटर बाक्स में पेयजल से जुड़ी समस्याओं के आवेदन डाले जा रहे हैं।

प्रभारी अधिकारी की जवाबदेही –

इन लेटर बाक्स में आमजन द्वारा डाले गये शिकायत पत्रों को तत्काल निकालकर उन्हें कम्प्यूटर मंे दर्ज किया जा रहा है तथा संबंधित प्रभारी अधिकारी के मोबाईल पर व्हाट्सअप के माध्यम से पत्रों को प्रेषित किया जा रहा है, पत्र प्राप्त होते ही प्रभारी अधिकारी समस्या पर तत्काल संज्ञान ले रहे हैं तथा आवश्यक कार्यवाही सम्पन्न कराते हुये निर्धारित समयसीमा 24 घंटे के अंदर समस्या का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करा रहे हैं।

Share This Article