मुंबई, 19 मार्च 2026: रोहिताश्व गौड़ ने एण्डटीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0‘ में मनमोहन तिवारी के रूप में अपनी बेमिसाल हास्य प्रतिभा से दर्शकों का मनोरंजन करना जारी रखा है। पिछले एक दशक से भी अधिक समय से, उन्होंने मनमोहन तिवारी की हास्यप्रद हताशा, चुटीले वन-लाइनर्स और कानपुर के पड़ोसियों के साथ अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीता है। इस किरदार को 11 साल तक निभाने के बाद, रोहिताश्व गौड़ ने मनमोहन तिवारी को भारतीय टेलीविज़न के सबसे पसंदीदा और पहचाने जाने वाले किरदारों में से एक बना दिया है। परिचित चेहरों की वापसी और मनोरंजक कहानियों की एक नई लहर के साथ, वे वादा करते हैं कि दर्शक अब और भी अधिक हँसी, अप्रत्याशित मोड़ और क्लासिक तिवारी-शैली के ड्रामे की उम्मीद कर सकते हैं। इस किरदार के साथ अपने लंबे सफर, कलाकारों की टोली के जादू और शो को सदाबहार बनाए रखने वाले कारकों के बारे में खुलकर बात करते हुए, रोहिताश्व गौड़ ने साझा किया कि क्यों मनमोहन तिवारी की दुनिया आज भी पुरानी यादों और उत्साह से भरी महसूस होती है।
- मनमोहन तिवारी कई सालों से शो के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक रहा है। एक दशक से ज्यादा समय बाद भी, एक्टर के तौर पर आपको इस किरदार में क्या उत्साह बनाए रखता है?
तिवारी जी के साथ लगभग 11 शानदार साल बीत चुके हैं और यह सफर अपने आप में बहुत खास लगता है। इतने लंबे समय तक एक किरदार निभाने का मतलब है कि आप उसके साथ बड़े होते हैं, कई तरीकों से। तिवारी जी विरोधाभासों से भरे हुए हैं- महत्वाकांक्षी लेकिन असुरक्षित, आत्मविश्वासी लेकिन हमेशा निराश। यही चीज उन्हें निभाने में इतना मजेदार बनाती है। सालों में मैंने उनकी आदतों, उनकी निराशाओं और परिस्थितियों पर उनकी हास्यास्पद प्रतिक्रियाओं को बहुत अच्छे से समझ लिया है। आज भी हर नई कहानी कुछ नया लेकर आती है, इसलिए कभी बोरिंग या दोहराव वाला नहीं लगता। एक तरह से तिवारी जी मेरे पुराने दोस्त जैसे हो गए हैं, जिनकी दुनिया समय के साथ बदलती और विकसित होती रहती है।
- तिवारी जी की कॉमिक हताशा और वन-लाइनर्स अब आइकॉनिक हो चुके हैं। क्या अब आप हास्य को अलग तरीके से अप्रोच करते हैं?
कॉमेडी समय के साथ बदलती है, और हम एक्टर्स के तौर पर भी बढ़ते हैं। पहले हास्य ज्यादातर किरदार को नया-नया खोजने की स्पॉन्टेनियसिटी से आता था। अब मैं तिवारी जी की साइकोलॉजी को बहुत बेहतर समझता हूँ, जिसमें उनकी प्रतिक्रियाएँ, उनका घमंड और विभूति (आसिफ शेख) के साथ उनकी लगातार होड़ शामिल है। यह समझ मुझे हास्य को और ज्यादा बारीकी के साथ खेलने में मदद करती है। अब चुनौती यह है कि कॉमेडी को ताजा रखा जाए, लेकिन वही फ्लेवर बरकरार रहे, जो दर्शकों को पसंद है।
- आप कई सालों बाद शिल्पा शिंदे, यानि ओरिजिनल अंगूरी, के साथ फिर से साथ काम कर रहे हैं। उनके साथ दोबारा स्क्रीन शेयर करना कैसा रहा?
बहुत ही शानदार रहा है। शिल्पा और मैंने पहले भी स्क्रीन पर बहुत यादगार केमिस्ट्री बनाई थी और दर्शकों को हमारी वह जोड़ी हमेशा पसंद आई। जब आप किसी के साथ लंबे समय तक काम करते हैं, तो एक नैचुरल कम्फर्ट और रिदम बन जाता है, खासकर कॉमेडी में जहां टाइमिंग बहुत मायने रखती है। दोबारा शूटिंग करने से पुराने दिनों की ढेर सारी अच्छी यादें ताजा हो गईं। साथ ही यह नया भी लगता है, क्योंकि हम नई परिस्थितियों और कहानियों को एक्सप्लोर कर रहे हैं। सेट पर बहुत हँसी-मजाक चलता है, और मुझे लगता है कि वो एनर्जी एपिसोड्स में साफ झलक रही है।
- आने वाले एपिसोड्स में फैंस किस तरह के ट्विस्ट्स की उम्मीद कर सकते हैं?
बस इतना कहूँगा कि तिवारी जी अब पहले से भी ज्यादा उलझनों और हँसी -मजाक वाली परिस्थितियों में फंसने वाले हैं। मौजूदा रिसॉर्ट ट्रैक बहुत सारे अप्रत्याशित, गलतफहमियों, शातिर योजनाओं और क्लासिक मोहल्ले वाले ड्रामे लाएगा। कई बार तिवारी जी के प्लान धमाकेदार तरीके से फेल हो जाते हैं और वो पल हमेशा सबसे ज्यादा मजेदार होते हैं। दर्शकों को ढेर सारे सरप्राइज और जोर-जोर से हँसने वाले पल मिलने वाले हैं।
- पिछले 11 सालों में शो पर काम करते हुए, क्या कोई खास अनुभव याद है, जो आपके दिल के बहुत करीब है?
पिछले 11 सालों में ऐसी ढेर सारी यादें हैं, जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूँगा। हम जहाँ भी जाते हैं, दर्शकों से मिलने वाला ढेर सारा प्यार मेरे लिए सबसे खास पल है। मुझे याद है एक बार हम आउटडोर शूटिंग कर रहे थे, तो बहुत बड़ी भीड़ इकट्ठा हो गई सिर्फ हमें परफॉर्म करते देखने के लिए। लोग बहुत प्यार से “तिवारी जी!” पुकारने लगे। दर्शकों से ऐसा जुड़ाव सच में बहुत भावुक कर देता है और याद दिलाता है कि यह किरदार कितना खास क्यों है। एक और खूबसूरत याद हमारी टीम की बॉन्डिंग की है। सालों में कलाकार और क्रू मेंबर्स सब एक-दूसरे के लिए दूसरा परिवार जैसे हो गए हैं। हम सेट पर साथ में त्योहार मनाते हैं, बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं, छोटी-छोटी कामयाबियों पर खुशियां मनाते हैं। स्क्रीन पर जो हंसी हम बनाते हैं, वो कैमरा बंद होने के बाद भी जारी रहती है। यही गर्मजोशी और अपनापन इस सफर को इतना यादगार बनाता है।
- भाबीजी घर पर हैं को इतनी लोकप्रियता मिली है। आपके नजरिए से, आज भी शो को इतना रिलेवेंट क्या रखता है?
शो की खूबसूरती उसकी सादगी और रिलेटेबिलिटी में है। हास्य रोजमर्रा की स्थितियों से आता है, जिसे थोड़ा बढ़ा-चढ़ाकर पेश करके मजेदार बना दिया जाता है और किरदार ऐसे लगते हैं, जैसे आपके आसपास के लोग ही हों। परिवार वाले साथ बैठकर बिना ज्यादा सोचे-समझे हँस सकते हैं। यही मासूमियत, मजबूत किरदारों के बीच का रिश्ता और लगातार हास्य, ये सब मिलकर आज भी शो को दर्शकों के दिल के बहुत करीब रखते हैं।
रोहिताश्व गौड़ को मनमोहन तिवारी के रूप में देखिए ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0‘ में, हर सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे, केवल एण्डटीवी पर। सभी एपिसोड्स कभी-भी स्ट्रीम करें सिर्फ हिंदी ज़ी5 पर।
