गर्मियाँ आते ही बाजार में चारों ओर पुदीना दिखाई देता है
गर्मियों में पुदीना त्वचा को ठण्डक , निखार और ताजगी देने का बेहतरीन उपाय है /ठण्डी तासीर बाला पुदीना एक बेहतरीन हर्ब है / यह स्वाद को दुगना करने के साथ ही कील मुहांसों ,सनबर्न ,टैनिंग से निपटने का बेहतरीन उपाय माना जाता है
ताजा सुगन्ध और सेहत के लिए फायदेमंद पुदीना गर्मियों में चेहरे पर कमाल का असर दिखाता है
आप इसका इस्तेमाल फेस पैक, टोनर या सीरम के रूप में भी कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन विटामिन, जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं/ एंटिसेप्टिक होने के कारण इसका प्रयोग बॉडी क्लींजर, साबुन और बॉडी वॉश के रूप में होने लगा है।
ठण्डी तासीर की बजह से गर्मियों में पुदीना मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है / पुदीने की पतियों के रस को चेहरे पर लगाने से त्वचा में ताजगी और कोमलता आती है / पुदीने के रस से त्वचा की पोर्स खुल जाते हैं /पुदीने की पतियों के रस को दही या शहद के साथ मिलाने से काफी फायदा होता है /
गर्मियों में जयादातर महिलाओं को पिगमेंटेशन की समस्या से जूझना पड़ता है / इसके लिए पुदीने के पत्ते लेकर इनमे गुलाब जल मिलाएं / इसमें ओट्स मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें /इसे पुरे चेहरे पर स्क्रब कर लें और कुछ देर बाद ताजे पानी से धो डालें / कुछ ही दिनों में फर्क दिखना शुरू हो जाएगा
कांच की कटोरी में पुदीने की ताज़ा पतियों का रस निकाल ले / अब ताजे खीरे को छीलकर काट लें और उसे कद्दूकस कर लें। अब इनके अंदर एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन के इर्द गिर्द खुले अंगो पर आधा घण्टा तक लगाने के बाद ताजे पानी से धो डालें / । इस पैक को नियमित तौर पर चेहरे पर लगाने से कील मुहांसो से छुटकारा मिलेगा और सन बर्न से झुलसी त्वचा को भी ठंडक मिलेगी।
पुदीने का फेशियल ऑयली त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है /
है , एक कांच के बर्तन में दो बड़े चम्मच ताजा पीसे पुदीने के साथ दो बड़े चम्मच दही और एक बड़ा चम्मच ओटमील लेकर गाढ़ा घोल बनाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाने के बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें।
पिम्पल की समस्या के निदान के लिए पुदीने का नियमित उपयोग मददगार सावित हो सकता है / पुदीने के रस को नारियल तेल में डालकर पिम्पल पर लगाने से राहत मिलेगी ।ऐसा करने से कुछ ही दिनों में पिम्पल दूर हो जाएंगे और उनके निशान और दाग.धब्बे भी हल्के होने लग जाएंगे /
पुदीने और गुलाब जल का पैक त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने में काफी सहायक होता है / पुदीने के रस में एक चम्मच शहद और थोड़ा सा गुलाब जल मिलकर बने पैक को चेहरे पर कुछ देर तक लगाने के बाद ताजे पानी से धो डालें। गुलाब जल त्वचा के पी एच लेवल को संतुलित करता है
एक पका केला लेकर इसे अच्छी तरह मैश कर लें / अब इसमें पुदीने के कुछ पतियों का पेस्ट डाल दें/ इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने के आधा घण्टा बाद चेहरे को ताजे ठन्डे पानी से धो डालें
अगर आपके बाल पतले पड़ गए और आप बालों की रुसी आदि की समस्या से जूझ रहे हैं तो पुदीना काफी मददगार साबित हो सकता है / आप अपने खाने में पुदीने की चटनी को नियमित रूप से शामिल करें / पुदीने का हेयर मास्क बनाने के लिए एक कांच के बर्तन में पुदीने के 10 -12 पत्ते पीस लें / अब आप चने की दाल और दही को पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें और इसमें पीसे पुदीने के पत्तों को मिलाकर /इस मास्क को बालों पर लगाने के आधा घण्टा बाद बालों को ताजे पानी से धो डालें
लेखिका अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य बिशेष्ज्ञ है और हर्बल क्वीन के रूप में लोकप्रिय है
