अगर आप रोजाना शहर में आने-जाने के लिए एक किफायती और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक ढूंढ रहे हैं तो Honda Livo आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकती है. ये बाइक खासतौर पर मिडिल क्लास और डेली ऑफिस या कामकाजी सफर करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. इसमें स्टाइल, आराम और परफॉर्मेंस का अच्छा कॉम्बो देखने को मिलता है. अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला- Hero Splendor Plus और Bajaj Platina जैसी लोकप्रिय बाइक्स से होता है.
Honda Livo कीमत
कीमत की बात करें तो Honda Livo दो वेरिएंट ड्रम और डिस्क में आती है. ड्रम ब्रेक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत दिल्ली में करीब ₹79,555 है, जबकि डिस्क ब्रेक वेरिएंट ₹82,122 के आसपास है.ऑन-रोड कीमत (RTO और इंश्योरेंस सहित) अलग-अलग शहरों में लगभग ₹90,000 से ₹95,000 तक पहुंचती है. इस प्राइस रेंज में यह बाइक अपने फीचर्स और माइलेज के कारण काफी आकर्षक बन जाती है.
Honda Livo इंजन और परफॉर्मेंस
इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 109.51 सीसी का BS6 इंजन दिया गया है, जो लगभग 8.7 PS की पावर और 9.3 Nm का टॉर्क देता है.ये इंजन स्मूद और शांत राइडिंग अनुभव प्रदान करता है, जो शहर के ट्रैफिक में बेहद उपयोगी साबित होता है. इसकी टॉप स्पीड करीब 85 kmph है, जो डेली कम्यूट के लिए पर्याप्त मानी जाती है.
Honda Livo माइलेज
माइलेज के मामले में Honda Livo अपनी खास पहचान रखती है. कंपनी के मुताबिक इसका माइलेज 70 kmpl तक है, जबकि वास्तविक इस्तेमाल में ये करीब 55 से 65 kmpl तक देता है. 9 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ ये बाइक एक बार फुल टैंक में लगभग 600 किलोमीटर तक चल सकती है, जो इसे लंबी दूरी के लिए भी किफायती बनाता है.
Honda Livo फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच, ACG साइलेंट स्टार्ट और ट्यूबलेस टायर जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं. साथ ही CBS और डिस्क ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर्स भी इसे और बेहतर बनाते हैं. कुल मिलाकर, ये बाइक शहर के लिए एक स्मार्ट और भरोसेमंद ऑप्शन है.
