Vedant Samachar

नाबालिग कर रहा था गांजा की तस्करी ढाई लाख के गांजे के साथ पकड़ाया

Vedant Samachar
2 Min Read

रायगढ़,18 मार्च (वेदांत समाचार) : रायगढ़ जिला में एक नाबालिग गांजा की तस्करी कर रहा था। स्कूटी पर सवार होकर ओड़िसा से गांजा बिक्री के लिए ला रहा था, तभी सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से ढाई लाख का गांजा भी जब्त किया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों के खिलाफ “ऑपरेशन आघात” अभियान चलाया जा रहा है। जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ग्राम जमुना की ओर से स्कूटी वाहन के माध्यम से गांजा की तस्करी कर रहा है और गांजा लेकर ग्राम पाकरगांव की ओर आ रहा है।

जिसके बाद पुलिस की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और ग्राम पाकरगांव अटल चैक के पास जांच करते हुए घेराबंदी कर दी। तभी सामने से आ रही संदिग्ध स्कूटी को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। जहां वाहन चालक बचकर भागने की कोशिश करने लगा। तभी पुलिस ने तत्काल उसे पकड़ लिया और उससे पूछताछ किया गया, तो उसने अपनी उम्र 17 साल बताया। इसके बाद वाहन की जांच करने पर सामने में रखा हुआ गांजा मिला।

ओड़िसा के लेफरीपारा से खरीदकर लाया
पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह ओड़िसा के लेफरीपारा से गांजा खरीदकर बिक्री के लिए ला रहा था। जो कि 5 किलो 100 ग्राम है और इसकी कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये है।

इसके बाद पुलिस ने ढाई लाख के गांजा के साथ स्कूटी को जब्त कर लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर आरोपी बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Share This Article