Vedant Samachar

बीजेपी ने जसविंदर बग्गा को दी बड़ी जिम्मेदारी, नियुक्त किया प्रदेश प्रवक्ता…

Vedant Samachar
3 Min Read

कवर्धा,18 मार्च (वेदांत समाचार) । भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मीडिया टीम में कबीरधाम जिले को अहम प्रतिनिधित्व मिला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से घोषित नई मीडिया टीम में जिले के प्रखर वक्ता जसविंदर बग्गा को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को संगठन में जिले की बढ़ती सक्रियता और प्रभाव का संकेत माना जा रहा है।

भाजपा संगठन ने प्रदेश स्तर पर मीडिया प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश सह संयोजक, प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट की नई सूची जारी की है। इसी सूची में कबीरधाम के सक्रिय भाजपा नेता जसविंदर बग्गा को यह जिम्मेदारी दी गई है। लंबे समय से संगठन और मीडिया मंचों पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने वाले बग्गा को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

जिले के नेताओं ने जताई खुशी
जसविंदर बग्गा की नियुक्ति पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, जिला महामंत्री नितेश अग्रवाल और दुर्गेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी तथा परेटन वर्मा सहित जिले के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। नेताओं ने कहा कि यह नियुक्ति कबीरधाम जिले के लिए गर्व की बात है और इससे संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

मीडिया में पार्टी का पक्ष रखेंगे
प्रदेश प्रवक्ता के रूप में जसविंदर बग्गा की भूमिका पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और सरकार की योजनाओं को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने की होगी। साथ ही राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी का आधिकारिक पक्ष भी वे प्रदेश स्तर पर प्रस्तुत करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि बग्गा अपनी वक्तृत्व क्षमता और संगठनात्मक अनुभव के बल पर इस जिम्मेदारी को प्रभावी तरीके से निभाएंगे।

संगठन में सक्रिय रहे हैं बग्गा
जसविंदर बग्गा लंबे समय से भाजपा की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और मीडिया चर्चाओं में वे लगातार सक्रिय दिखाई देते रहे हैं। संगठन ने उनकी इसी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी है।

Share This Article