रायगढ़,18 मार्च (वेदांत समाचार) : रायगढ़ जिला में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने मामले में पुलिस को गुमराह करने के लिए मनगढ़त कहानी बताने लगा। जहां पुलिस ने जांच कर अहम सुराग हासिल किए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक 10 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि बिजली कंपनी के टावर में चौकीदारी करने वाले लखन उर्फ धरभईया चौधरी 46 साल का शव खेत की मेड़ पर पड़ा मिला था। मामले की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
तब मौके पर मृतक का दोस्त अजहर अली 63 साल ने बताया कि मृतक उसका साथी लखन ग्राम खम्हरिया किराया मकान में रहता था। प्रारंभिक पूछताछ में मृतक का साथी और मुख्य साक्षी अजहर अली ने खुद को प्रत्यक्षदर्शी बताते हुए मनगढ़त कहानी सूनाने लगा कि दोनों रात में चौकीदारी कर रहे थे। तभी साइड में किसी के द्वारा रस्सी काटने की आवाज आने पर उसे चिल्लाने पर 4-5 आदमी आए और लखन को पकड़ लिए और उसके साथ मारपीट किया। जिससे अजहर वहां से भागकर जंगल की झाड़ी में छिप गया। दूसरे दिन लखन का शव पड़ा मिला और सके नाक, मुंह व शरीर के अन्य हिस्से मंे चोट था। उसने बताया कि उसके साथी की किसी ने ठोस वस्तु से मारकर हत्या कर दी।
पुलिस को गुमराह करने लगा आरोपी
इसके बाद पुलिस अधिकारी मृतक के परिजनो, दोस्तों और उसके साथ काम करने वाले से पूछताछ कर हर पहलू पर जांच कर रहे थे। लगातार पुलिस आसपास के क्षेत्र के लोगों से पूछताछ कर रही थी, तब घटनास्थल पर आसपास किसी व्यक्तियों के आने जाने की कोई जानकारी नहीं होना बताए। जबकि अजहर अली ने 4-5 व्यक्तियों के द्वारा घटना कारित करने की बात बताया था। हर बार पूछताछ में अजहर अली अपने बयान में बदल बदल कर गुमराह करता।
डॉक्टर ने बताया कि मुंह में प्लास्टिका का टुकड़ा था
वहीं पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने मामले को होमीसाइडल बताकर मृतक के मुंह में एक प्लास्टिक का टुकडा होना बताया और संभवतः उसी वस्तु से मृतक को चोट पहुंचाने की बात कही गई। ऐसे में पुलिस टीम ने इस ओर अपनी जांच को बढ़ाया। पुलिस की जांच हर बार प्रार्थी अजहर अली पर जाकर रूक जाती। इसके बाद पुलिस कड़ाई से अजहर अली से पूछताछ की, जहां उसने अपने दोस्त की हत्या करना स्वीकार किया।
खाना बनाने की बात पर हुआ था विवाद
उसने बताया कि घटना के दिन मृतक लखन के साथ ड्यूटी करने के दौरान खाना बनाने की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा में उसने लखन चौधरी के साथ मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद अपने हाथ मे रखे टार्च से लगातार चेहरे पर मारकर चोट पहुंचाते हुए मृतक का गला दबाकर हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने की नियत से खून लगे टार्च को पानी से धोकर अपने पास रख लिया और हत्या करने के समय पहने हुए कपड़ो को आग लगाकर जला दिया।
आरोपी को गिफ्तार कर जेल भेजा
वहीं टावर के पास लगे रस्सी को काटकर स्वंय पर संदेह न हो सोचकर अपने साथ काम करने वाले अन्य लागों को झूठी कहानी बताने लगा। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से घटना के प्रयुक्त किए गए टार्च को जप्त किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजकर जेल दाखिल किया गया है।
