Vedant Samachar

रश्मि श्रीवास को प्रदेश स्तरीय ‘छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण’ सम्मान…

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा, 17 मार्च (वेदांत समाचार)। नगर की सामाजिक कार्यकर्ता रश्मि देवी श्रीवास को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए प्रदेश स्तरीय ‘छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण’ सम्मान से नवाजा गया है। वे पिछले 25 वर्षों से शिक्षा, स्वावलंबन, महिला जागरूकता, खेल और सामाजिक क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही हैं।

नव सृजन मंच छत्तीसगढ़ द्वारा 15 मार्च 2026 को रायपुर स्थित वृन्दावन हॉल में आयोजित समारोह में प्रदेश के 22 जिलों से चयनित 65 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रश्मि देवी श्रीवास को छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार मोहरी-रुपया माला पहनाकर, प्रमाण पत्र और सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया।

नव सृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा (अध्यक्ष, राज्य अल्पसंख्यक आयोग छत्तीसगढ़) ने उन्हें समाज सेवा, शिक्षा, खेल, राजनीति और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।

कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. देवाशीष मुखर्जी, डीआईजी मिलना कुर्रे, एडिशनल एसपी सुरेशा चौबे, एडिशनल एसपी अर्चना झा, एम्स की प्रोफेसर डॉ. जे. जया रेका, संयोजिका पद्मा शर्मा, डॉ. रश्मि चवरे, मनीषा सिंह, किशोर महानंद, मनोज जैन, विनय शर्मा और नरेश नामदेव सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article