बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ की संभागीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय बिलासपुर में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ प्रवीण दुबे के मार्गदर्शन तथा संभागीय प्रभारी जितेंद्र धुरंधर के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक प्रवीण दुबे का संभागीय प्रभारी जितेंद्र धुरंधर ने श्रीफल, माला और शॉल भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद संभाग के विभिन्न जिलों से आए संयोजक और सहसंयोजकों का परिचय कराया गया तथा कार्यशाला की प्रस्तावना रखी गई।
मुख्य अतिथि प्रवीण दुबे ने कहा कि सहकारिता केवल एक विभाग नहीं बल्कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को सहकारिता से जोड़ने, आम नागरिकों की समस्याओं का संकलन कर उनके समाधान का प्रयास करने और “सहकार से समृद्धि” के मंत्र को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यशाला में संगठन विस्तार, योजनाओं के क्रियान्वयन और सहकारिता के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर बिलासपुर शहर संयोजक बलिराम जायसवाल, सहसंयोजक रामकुमार कोशी व संतोष ठाकुर, बिलासपुर ग्रामीण संयोजक रोहिणी बैसवाड़े, सहसंयोजक संतोष तिवारी व कृष्ण कुमार भट्ट, कोरबा संयोजक बी.डी. शर्मा, सहसंयोजक नागेंद्र ठाकुर, मुंगेली संयोजक शैलेंद्र तिवारी, सहसंयोजक साहूकार साहू व मनीष यादव, सक्ती संयोजक भूषण चंद्रा, सहसंयोजक नीलकंठ सोनी व गोपाल जोशी, जांजगीर-चांपा संयोजक शरद चंद्र शर्मा, रायगढ़-बिलाईगढ़ संयोजक टीकाराम जायसवाल, सहसंयोजक मोतीलाल पटेल व बिहारीलाल साहू, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही संयोजक ओंकार सिंह ओटी, सहसंयोजक शंकर राठौर व यशवंत आर्मो, रायगढ़ संयोजक परेश्वर प्रधान, सहसंयोजक मनोज राठौर और अनिल करियार सहित संभाग के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यशाला का समापन “बिन सहकार नहीं उद्धार” के उद्घोष के साथ हुआ।
