Vedant Samachar

रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, ड्राइवर समेत 3 मजदूरों की मौत…

Vedant Samachar
1 Min Read

छिंदवाड़ा, 16 मार्च। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। दमुआ थाना क्षेत्र के झिरीघाट के पास रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चालक समेत तीन मजदूर ट्रॉली के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा सोमवार सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच रामपुर रोड पर झिरीघाट के पास हुआ।

ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत लेकर जा रही थी, तभी अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। ट्रॉली में भरी भारी मात्रा में रेत के कारण चालक और दो मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही दमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दमुआ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Share This Article