Vedant Samachar

CBSE पैटर्न के नाम पर फीस, परीक्षा CG बोर्ड की, अभिभावकों का हंगामा…

Vedant Samachar
1 Min Read

बिलासपुर , 16 मार्च (वेदांत समाचार) : बिलासपुर में पांचवी की बोर्ड परीक्षा को लेकर अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिली। प्रदेश में पिछले दो वर्षों से पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने के बाद सभी स्कूलों में इनका आयोजन किया जा रहा है, लेकिन कई निजी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न और सीजी बोर्ड परीक्षा को लेकर भ्रम की स्थिति बन रही है। ऐसा ही मामला शहर के व्यापार विहार स्थित ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में सामने आया।

बताया जा रहा है कि स्कूल सीबीएसई पैटर्न से संचालित होता है, लेकिन जब अभिभावक अपने बच्चों को पांचवी की परीक्षा दिलाने पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली कि परीक्षा सीजी बोर्ड के पैटर्न पर कराई जा रही है। इस बात को लेकर अभिभावकों में आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को जब अभिभावक बच्चों को परीक्षा दिलाने स्कूल पहुंचे तो वहां परीक्षा की कोई तैयारी नहीं मिली। इससे नाराज अभिभावक कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए और शिकायत दर्ज कराई। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि मंगलवार से बच्चों की परीक्षा सुचारू रूप से कराई जाएगी और उनके भविष्य से किसी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

Share This Article