विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

दतिमा मोड़ 21 फरवरी (वेदांत समाचार)। जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार साहू के निर्देश पर विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर करंजी चौकी परिसर एवं शासकीय उद्यान परिसर दतिमा में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया।

शिविर में न्यायाधीश आनंद कुमार सिंह ने विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक न्याय दिवस मनाने का उद्देश्य है कि सभी लोगों को समान अवसर व सुविधाएं मिले। सामाजिक न्याय में लोगों को लिंग आयु, नस्ल, धर्म अथवा संस्कृति के कारण समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसीलिए यह दिवस मनाया जाता है। हर व्यक्ति को उसकी मूलभूत सुविधाएं पाने का पूरा अधिकार है। नशा के बारे में बताते हुए कहा की नशा अपराध की जननी है नशे के कारण ज्यादा अपराध समाज में होते है।

नशा हमारे शरीर के अलावा समाज को भी प्रभावित करता है और परिवार में शांति नही रहती। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण हेतु “प्रबंधन” एवं केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के संबंध में संचालित अभियान “सचेत” के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई है। शिविर में करंजी चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी ने ग्रामीणों को बताया की हम लोग को अपने जीवन में ऐसे काम नहीं करना है जो गैर कानूनी हो। किसी कानून की जानकारी हम सभी को होना बहुत जरूरी। यदि हम कानूनी तौर पर जागरूक रहेंगे तो अपने अधिकारों के बारे में जानेंगे। जागरूकता शिविर में पैरा लीगल वालंटियर सत्य नारायण सिंह, करंजी चौकी एएसआई मनोज द्विवेदी, पिंगल मिंज, सुनील भारती, राजू तिवारी, नीरज सिंह, भोला केरकेट्टा, वाहिद हुसैन व अन्य स्टॉप और ग्रामीणजन उपस्थित थे।