Vedant Samachar

छत्तीसगढ़ सीमावर्ती इलाकों में नक्सली हिड़मे और मंगेश के मौजूदगी की खबर

Vedant Samachar
1 Min Read

जवानों के पहुंचने से पहले ही भाग निकले नक्सली, INSAS रायफल और 15नग कारतूस बरामद

बस्तर , 16 मार्च (वेदांत समाचार) : महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बस्तर सीमा पर नक्सलियों के मौजदूगी की सूचना पर जवानों ने सर्च अभियान चलाया था। जिसमें जवानों के पहुंचने की भनक लगते ही नक्सली मौके से भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि तीन नक्सल कैडर इलाके में मौजूद थे। औंधी थाना क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान हथियार और नक्सल सामग्रियां बरामद की गई हैं। पुलिस अधीक्षक वाय. पी. सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, मोहला-मानपुर जिले के आंधी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोहका-आमपायली के जंगल इलाके में जवानों ने रविवार को नक्सलियों को घेरने की कोशिश की, लेकन भनक लगते ही वहां से नक्सली भाग निकले, जिसके बाद जवानों ने इलाके में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एक इंसास रायफल, 15 नग जिंदा कारतूस और दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाली नक्सल सामग्रियां बरामद की गई है।

बताया जा रहा है कि नक्सली हिड़में और मंगेश की टीम की मौजूदगी की खबर थी,जो मौके से फरार हो गए। सर्चिंग लगातार जारी है। नक्सलियों के संभावित ठिकानों की तलाश की जा रही है।

Share This Article