Vedant Samachar

[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

वार्ड क्रमांक 40 पार्षद रजत खूंटे ने किया सीसी रोड़ व नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा/बालको, 16 मार्च (वेदांत समाचार)। नगर निगम वार्ड क्रमांक 40 के अंतर्गत आने वाले संतोषी मंदिर के पास सीसी रोड़ एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन नगर निगम वार्ड क्रमांक 40 पार्षद रजत खूंटे ने किया गया। उक्त स्थान में रोड़ व नाली खराब होने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। जिससे आने जाने वालों को परेशानीयों का सामना करना पड़ता था, जिस पर वार्ड के नागरिकों ने लगातार सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य के लिए मांग की जा रही थी।

मांगों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पार्षद ने शुक्रवार को भूमिपूजन से कार्य प्रारंभ किया गया। निर्माण कार्य के लिए वार्डवासीयों ने पार्षद रजत खूंटे का आभार व्यक्त किया है। रजत खूंटे ने ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ एवं जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

इस दौरान संजीव कश्यप, बंटी कश्यप, खेमेन्द्र रजवाड़े, मनीष पांडेय, नरेंद्र गोयल, अविनाश पटेल, पारसनाथ भारती, बबलू शराफ, चन्द्रशेखर यादव, शुभम गोस्वामी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

[metaslider id="133"]
Share This Article