एमसीबी/ 15 मार्च 2026/विकासखंड मनेंद्रगढ़ के ग्राम पेंड्री में एकीकृत कृषि क्लस्टर परियोजना (प्थ्ब्द्ध के अंतर्गत आजीविका सेवा केंद्र ;स्ैब्द्ध का शुभारंभ गरिमामयी वातावरण में किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष जानकी बाई खुसरो, जिला पंचायत सदस्य उदित नारायण, ग्राम पंचायत पेंड्री, घुटरा एवं सलवा के सरपंच, ग्राम पंचायत पेंड्री के उपसरपंच, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री वैशाली सिंह जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई प्रतिनिधियों की सहभागिता रही, जिससे आयोजन का महत्व और बढ़ गया।
कार्यक्रम में एनआरएलएम से डीपीएम-एफआई, क्षेत्रीय समन्वयक, प्रदान संस्था के तकनीकी सहायक, आईएफसी नोडल अध्यक्ष, पीआरपी, एससीआरपी, आईएफसी एंकर, एफपीओ सीईओ, उद्यम दीदी तथा संबंधित गांवों की कृषि एवं पशु सखी भी मौजूद रहीं। सभी की उपस्थिति में आजीविका सेवा केंद्र पेंड्री का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यह केंद्र विकासखंड मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत उज्जवल बिहान महिला आजीविका संकुल संगठन घुटरा द्वारा संचालित किया जाएगा।
इस केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के स्व-सहायता समूहों एवं ग्रामीण हितग्राहियों को आजीविका संवर्धन से जुड़ी विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। यहां कृषि आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने, प्रशिक्षण प्रदान करने, तकनीकी मार्गदर्शन देने तथा ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी और सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इससे क्षेत्र के किसानों, महिलाओं और स्व-सहायता समूहों को अपने आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इस पहल को ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि आजीविका सेवा केंद्र के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बेहतर मार्गदर्शन मिल सकेगा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के उद्बोधन के उपरांत उज्जवल बिहान महिला आजीविका संकुल संगठन के पदाधिकारियों द्वारा आभार व्यक्त किया गया और इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

