Vedant Samachar

5 राज्यों में इतने चरणों में होगा चुनाव, EC ने की घोषणा…

Vedant Samachar
3 Min Read

दिल्ली,15मार्च । केरल, तमिलनाडु, बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के लिए भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं.

चुनावी राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इलेक्शन कमीशन द्वारा नियुक्त सभी कर्मचारियों को बधाई दी और उनकी प्रशंसा की. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 17.4 करोड़ मतदाता भाग लेंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का आश्वासन दिया.

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सभी चुनावी राज्यों का दौरा किया. इस दौरान आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से मुलाकात की और उनके सुझाव प्राप्त किए. उन्होंने आगे कहा कि आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों, एसपी, आईजी, डीआईजी और सभी प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल अधिकारियों से भी मुलाकात की. इसके अलावा आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, मुख्य सचिवों और डीजीपी के साथ भी बैठकें कीं. निर्वाचन आयोग कुछ ही देर में असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में​ विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करने वाला है.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आयोग ने एसआईआर के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को भी प्रोत्साहित किया. आयोग ने युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से भी संवाद किया, साथ ही हमारे स्वीप आइकॉन से भी बातचीत की, जो मतदाता जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘जैसा कि आप सभी जानते हैं, ये पांच राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भारत के अलग-अलग भौगोलिक और सांस्कृतिक परिदृश्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं. ये चुनाव केवल एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं हैं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को भी दर्शाते हैं और हमारे देश की एकता और विविधता को सच्चे रूप में प्रतिबिंबित करते हैं.’

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां तेज हो गई हैं. इन राज्यों में कुल 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव के लिए 824 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा. इसके लिए करीब 2.19 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ मतदान की व्यवस्था की जाएगी. पूरे चुनावी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए लगभग 25 लाख चुनाव अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जो मतदान से लेकर मतगणना तक की जिम्मेदारी संभालेंगे.

Share This Article