इलेक्ट्रिक एमपीवी सेगमेंट में नई गाड़ियों के लॉन्च होने से मुकाबला और बढ़ गया है. हालांकि किआ कैरेंस क्लैविस ईवी और बीवाईडी ईमैक्स 7 जैसे मॉडल्स इस सेगमेंट में कड़ी टक्कर दे रहे हैं. ऐसे में आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इन दोनों गाड़ियों के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं.
Kia Carens Clavis EV दो अलग-अलग बैटरी पैक से लैस है: एक 42-kWh बैटरी पैक और एक 51.4-kWh बैटरी पैक, जो लगभग 132.7 bhp और 168.9 bhp की पावर जनरेट करने वाले सिंक्रोनस मोटर के साथ जुड़े हुए हैं. इसके अलावा, Kia Carens Clavis EV 255 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है. Kia की ये इलेक्ट्रिक MPV 42-kWh बैटरी पैक के साथ 404 किमी और 51.4-kWh बैटरी पैक के साथ 490 किमी की अधिकतम रेंज प्रोवाइड करती है.
Kia Carens Clavis EV vs BYD eMax 7: बैटरी पैक
दूसरी ओर , BYD eMax 7, Kia Carens Clavis EV की तरह ही दो अलग-अलग बैटरी पैक से लैस होती है: एक 55.4 kWh बैटरी पैक और एक 71.8 kWh बैटरी पैक, जो लगभग 160.9 bhp और 201.1 bhp जनरेट करने वाले AC परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर के साथ जुड़े हुए हैं. इतना ही नहीं, BYD eMax 7 310 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है. खास बात ये है कि 55.4 kWh बैटरी पैक के साथ BYD eMax 7 की रेंज 420 किमी है और 71.8 kWh बैटरी पैक के साथ 530 किमी है.
Kia Carens Clavis EV vs BYD eMax 7: फीचर्स
Kia Carens Clavis EV में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें वन-टच टम्बल सेकंड रो, इलेक्ट्रिकली-एडजस्टेबल ORVMs, रियर वाइपर, रियर डिफॉगर, रियर डोर सनशेड कर्टन, 12.25 इंच का टचस्क्रीन डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैडल शिफ्टर्स, क्रूज कंट्रोल, डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, ऑडियो कंट्रोल के साथ मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, रियर-व्यू कैमरा, 8-स्पीकर BOSE साउंड सिस्टम और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) शामिल हैं.
BYD eMax 7 में फीचर्स की बात करें तो इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto के साथ 12.8 इंच का रोटेटिंग टचस्क्रीन डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम, छह-स्पीकर साउंड सिस्टम, कीलेस एंट्री और स्टार्ट, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, पोर्टेबल कार्ड की, वन-टच अप-डाउन के साथ चारों पावर विंडो, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक बूट रिलीज, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेवल 2 ADAS जैसी सुविधाएं शामिल हैं.
Kia Carens Clavis EV vs BYD eMax 7: कीमत
Kia Carens Clavis EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹ 17.99 लाख है, जबकि BYD eMax 7 की कीमत ₹ 26.90 लाख (एक्स-शोरूम) है. इसके अलावा, Kia Carens Clavis EV को हाल ही में बैटरी-एज-अ-सर्विस (BaaS) के साथ पेश किया गया है, जिसके तहत इस इलेक्ट्रिक MPV की कीमत ₹ 12.84 लाख के अतिरिक्त ₹ 3.3 प्रति किलोमीटर है.

