Vedant Samachar

नक्सलियों के डंप साइट का खुलासा, 18 किलो अमोनियम नाइट्रेट समेत भारी सामग्री बरामद…

Vedant Samachar
1 Min Read

सुकमा,14 मार्च (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों के एक डंप साइट का पता लगाकर बड़ी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की है। जानकारी के मुताबिक 226 बटालियन सीआरपीएफ की सी कंपनी ने गोमगुड़ा क्षेत्र के पोडियमपारा में एंबुश ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन के दौरान जवानों ने जंगल में छिपाकर रखी गई नक्सलियों की सामग्री बरामद की।

इसमें करीब 18 किलो अमोनियम नाइट्रेट के साथ तिरपाल, स्लीपिंग बैग, पिट्ठू बैग, नक्शे और अन्य उपयोगी सामान शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामग्री का इस्तेमाल नक्सली अपने ठिकानों को संचालित करने और हमलों की योजना बनाने में करते थे। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा एजेंसियों ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीआरपीएफ के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा और नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article