Vedant Samachar

पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने पदोन्नत उपनिरीक्षक के कंधे पर लगाया स्टार, दी शुभकामनाएं…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,14 मार्च (वेदांत समाचार)। पुलिस कमिश्नर कार्यालय सिविल लाइन में शनिवार को पदोन्नति समारोह आयोजित किया गया, जिसमें एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट रायपुर में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक गेंदूराम नवरंग को विभागीय पदोन्नति देकर उपनिरीक्षक बनाया गया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने पदोन्नत अधिकारी को नए पद की जिम्मेदारियों का ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं, जिन्हें पूरी लगन से निभाना जरूरी है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अर्चना झा, सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. नरेश पटेल सहित अन्य अधिकारी और पदोन्नत अधिकारी के परिजन भी मौजूद रहे।

Share This Article