बलौदाबाजार,14 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले में शनिवार को पुलिस विभाग में पदोन्नति का एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सहायक उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार पड़वार और नेहरू राम साहू को उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर दो स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
पदोन्नति समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पदोन्नति पुलिसकर्मियों के लिए गर्व का क्षण होता है और इसके साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं।
वर्तमान में उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार पड़वार चौकी प्रभारी बया के रूप में पदस्थ हैं, जबकि नेहरू राम साहू थाना भाटापारा शहर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने लंबे समय तक पुलिस विभाग में सेवा देते हुए अपने कार्यों से पहचान बनाई है।
कार्यक्रम के दौरान पदोन्नत अधिकारियों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे और इस खुशी के पल के सहभागी बने। परिवारजनों ने भी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा।

