Vedant Samachar

CG Update News : मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए, 1 जवान शहीद, फायरिंग जारी

Vedant samachar
1 Min Read
बीजापुर में नेशनल पार्क के पास एक नक्सली ढेर, ऑटोमैटिक हथियार बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर फोर्स ने 22 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान शहीद हो गया है। नक्सलियों के कोर इलाके में फोर्स घुसी है।

जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। दोनों तरफ से फायरिंग अब भी जारी है। बस्तर IG सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है। वहीं नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर स्थित थुलथुली इलाके में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान जख्मी हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। यहां भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

Share This Article