Vedant Samachar

IPL 2026 Schedule : आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल घोषित, आरसीबी और हैदराबाद में होगा ओपनिंग मैच

Vedant samachar
4 Min Read

आईपीएल 2026 के की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। बीसीसीआई ने लीग के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल घोषित कर दिया है। सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।

हालांकि 13 मार्च को यह साफ होगा कि बेंगलुरु में मुकाबले होंगे या नहीं। बंगाल के साथ ही तमिलनाडु, असम और केरल में विधानसभा चुनाव होने हैं। उनके तारीखों की घोषणा के बाद आईपीएल के आगे का शेड्यूल जारी किया जाएगा।


आईपीएल 2026 के पहले फेज में चार डबल हेडर होंगे


आईपीएल 2026 का पहला फेज 28 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेगा। इसमें 20 मुकाबले होंगे। 29 मार्च को दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस का सामना वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर से होगा। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में 30 मार्च को अपना अभियान शुरू करेगी। उपविजेता पंजाब किंग्स का पहला मैच गुजरात टाइटंस से न्यू चडीगढ़ में एक अप्रैल को होगा। लीग का पहला फेज 12 अप्रैल तक होगा। इसमें चार डबल हेडर भी हैं।

आरसीबी के साथ पंजाब औक राजस्थान के दो होम ग्राउंड


इस सीजन में आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु में पांच और रायपुर में दो होम मैच खेलेगी। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के 6 मैच हो चुके हैं। आखिरी बार यहां 2016 में मुकाबला हुआ था। पंजाब किंग्स न्यू चंडीगढ़ में चार और धर्मशाला में तीन होम मैच खेलेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में तीन और जयपुर में चार होम मैच खेलेगी।

आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल

मैच नंबरतारीखदिनमैचवेन्यूसमय (IST)
128 मार्च 2026शनिवाररॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबादबेंगलुरु7:30 PM
229 मार्च 2026रविवारमुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्समुंबई7:30 PM
330 मार्च 2026सोमवारराजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्सगुवाहाटी7:30 PM
431 मार्च 2026मंगलवारपंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंसमुल्लांपुर7:30 PM
51 अप्रैल 2026बुधवारलखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्सलखनऊ7:30 PM
62 अप्रैल 2026गुरुवारकोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबादकोलकाता7:30 PM
73 अप्रैल 2026शुक्रवारचेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्सचेन्नई7:30 PM
84 अप्रैल 2026शनिवारदिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंसदिल्ली3:30 PM
94 अप्रैल 2026शनिवारगुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्सअहमदाबाद7:30 PM
105 अप्रैल 2026रविवारसनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्सहैदराबाद3:30 PM
115 अप्रैल 2026रविवाररॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्सबेंगलुरु7:30 PM
126 अप्रैल 2026सोमवारकोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्सकोलकाता7:30 PM
137 अप्रैल 2026मंगलवारराजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंसगुवाहाटी7:30 PM
148 अप्रैल 2026बुधवारदिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंसदिल्ली7:30 PM
159 अप्रैल 2026गुरुवारकोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्सकोलकाता7:30 PM
1610 अप्रैल 2026शुक्रवारराजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुगुवाहाटी7:30 PM
1711 अप्रैल 2026शनिवारपंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबादमुल्लांपुर3:30 PM
1811 अप्रैल 2026शनिवारचेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्सचेन्नई7:30 PM
1912 अप्रैल 2026रविवारलखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंसलखनऊ3:30 PM
2012 अप्रैल 2026रविवारमुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुमुंबई7:30 PM
Share This Article