नई दिल्ली,11 मार्च:अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव ने निवेशकों की नजर सोना-चांदी जैसे सुरक्षित निवेशों पर केंद्रित कर दी है। बाजार में अनिश्चितता बढ़ने के कारण लोग सेफ हेवन एसेट की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं। हल्की-फुल्की मुनाफावसूली के दौरान जब कीमतें थोड़ी गिरती हैं, तो निवेशक नीचे स्तर पर खरीदारी कर फिर से कीमतों को ऊपर धकेल देते हैं।
दिल्ली में सोने की कीमतों में बढ़त
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 10 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 10 रुपये महंगा हुआ है। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड 710 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 660 रुपये बढ़ चुके हैं। एक दिन की गिरावट के बाद सोने के भाव लगातार दूसरे दिन बढ़े हैं। इसके अलावा, दिल्ली में चांदी की कीमत भी लगातार दूसरे दिन ऊपर गई है।
देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड भाव
दिल्ली में आज बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,540 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,49,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 1,21,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, कोलकाता में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,21,800 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,48,860 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि, चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,64,190 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,50,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट की कीमत 1,28,890 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
चांदी की कीमतों में उछाल
दिल्ली में एक किलो चांदी के भाव पिछले दो दिनों में 10,100 रुपये बढ़ चुके हैं। आज दिल्ली में यह 100 रुपये बढ़कर 2,90,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी भाव पर बिक रही है। वहीं, चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है और 3,00,100 रुपये प्रति किग्रा के भाव में बिक रही है।