खुल गया रणवीर सिंह की एनर्जी का राज, रोज खाते हैं ये जड़ी-बूटी

सेलिब्रिटी होना आसान नहीं है। हेल्दी लाइफ स्टाइल के लिए एक सख्त रूटीन और आहार का पालन करने की जरूरत है। बिना मापे खाना और आलसी लाइफस्टाइल किसी शख्स को मसल्स और एब्स पाने में मदद नहीं करती है। अच्छी जीवन शैली के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट होना जरूरी है। डायटिशियन से लेकर डॉक्टर्स पौष्टिक नाश्ता करने की सलाह देते हैं। एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी इसका बखूबी पालन करते हैं। रणवीर बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक अभिनेता है। हाल ही में उन्होंने अपने सुबह के नाश्ते का खुलासा किया। बताया कि वह दिन की शुरुआत करने के लिए क्या खाते हैं।

ब्रेकफास्ट में खाते हैं शिलाजीत-अश्वगंधा के लड्डू

रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरिज पर आस्क मी एनीथिंग में इसका खुलासा किया। एक्टर से जब पूछा गया कि नाश्ते में क्या खाया। तो उन्होंने कहा कि मैं 130 ग्राम ओट्स, 15 ग्राम नट्स और 5 ग्राम चॉकलेट चिप्स के साथ दिन की शुरुआत करता हूं। इसके बाद रणवीर ने बताया कि वे डिटॉक्स ड्रिंक के साथ इम्युनिटी-बूस्टिंग शॉट्स का मजा उठाते हैं। इन सबके बाद प्रोबायोटिक पेय और शिलाजीत, अश्वगंधा और खजूर के बने लड्डू खाते हैं।

वर्कआउट नहीं करते मिस

रणवीर सिंह हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ मजेदार और स्वादिष्ट भोजन करना भी पसंद करते हैं। वह काफी फूडी हैं। वह बाकी लोगों की तरह बर्गर-पिज्जा खाते हैं। इतना ही नहीं, कभी-कभी सिंधी खाना भी खाते हैं। हालांकि एक्टर अपने वर्कआउट को कभी मिस नहीं करते।

बप्पी लहरी को किया याद

संगीतकार बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) का निधन हो गया। उनके देहांत से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर लोग बप्पी दो को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट किया। उन्होंने बप्पी दा को याद किया। वह फोटोज और वीडियो शेयर किए।