अनियंत्रित वाहन अभनपुर में टकरा गई डिवाईडर से,दो की मौत ,वहीं चार महिला और ड्रायवर गंभीर रूप से घायल

दुर्ग 17 फ़रवरी (वेदांत समाचार)। राजिम पुन्नी माघी मेला में आस्था की डुबकी लगाने जाएलो वाहन में सवार हो कर भिलाई के सुभाष नगर से दस महिलाएं सवार होकर अल सुबह राजिम जाते समय अभनपुर के पास केन्द्री गांव में डिवाईडर से टकरा  गई थी जिसके कारण 6 महिलाओं सुचित्रा, काजल, सविता दास, रीना दास, रीना चौधरी और अर्चना मोला की मौत हो गई। वहीं चार महिला और ड्रायवर गंभीर रूप से घायल हो गये है, इन सभी की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। इन सभी घायलों को रायपुर के अंबेडकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां इन सभी लोग का उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि भिलाई के सुभाष नगर से महिलाएं जाएलो वाहन क्रमांक सीजी 4 आई डी 1581 में राजिम में पुन्नी मेला में शामिल होने जा रही थीं। अभनपुर में केन्द्री के पास तेज रफ्तार गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें चार महिलाओं की मौके पर मौत हो गई और दुर्घटना में घायल 4 महिलाओं और एक ड्रायवर को गंभीर हालत में मेकाहारा रेफर किया गया है। जहां ले जाते समय दो और महिलाओं की मौत हो गई है। इस खबर के मिलते ही भिलाई शहर के पावरहाउस इलाके में स्थित सुभाष नगर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सभाष नगर की 10 महिलाओं ने माघी पुन्नी मेला के पहले दिन राजिम जाकर संगम में पुण्य स्नान करने का मन बनाया और वाहन बुक कर भोर होने से पहले भिलाई से रवाना हुई थीं। लेकिन बीच रास्ते में ही सड़क दुघर्टना के चलते छह महिलाओं की मौत हो गई। वहीं चार महिलाएं और ड्राइवर की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। मृतक महिलाओं में ज्यादातर उम्रदराज है।