Vedant Samachar

बढ़ते हमलों के बीच ट्रंप बोले- नेतन्याहू के साथ करेंगे जंग खत्म करने का फैसला

Vedant Samachar
1 Min Read

वॉशिंगटन,09 मार्च । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि ईरान के साथ युद्ध कब खत्म होगा, इसका फैसला वह इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मिलकर करेंगे। ट्रंप ने यह बात द टाइम्स ऑफ़ इस्राइल से एक छोटे टेलीफोनिक इंटरव्यू में कही। उन्होंने कहा कि अगर वो और नेतन्याहू न होते, तो ईरान इस्राइल को पूरी तरह तबाह कर देता।

ट्रंप ने कहा कि ईरान इस्राइल और आसपास के देशों को नष्ट करने वाला था। हमने मिलकर काम किया और उस देश को रोक दिया। इसके साथ ही जब उनसे पूछा गया कि क्या युद्ध खत्म करने का फैसला सिर्फ उनका होगा या नेतन्याहू की भी राय शामिल होगी, तो ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है यह साझा निर्णय होगा, थोड़ा-बहुत। हम बात कर रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि सही समय पर मैं फैसला लूंगा, लेकिन सब कुछ ध्यान में रखा जाएगा। इसका मतलब है कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू अपनी राय रखेंगे, लेकिन अंतिम फैसला अमेरिका के राष्ट्रपति का होगा।

Share This Article