Vedant Samachar

अमेरिका के मिशिगन में यहूदी प्रार्थना स्थल पर हमला, विस्फोटक से भरी गाड़ी टकराने के बाद हमलावर ने की अंधाधुंध फायरिंग, मौके पर मौत

Vedant Samachar
2 Min Read

मिशिगन(अमेरिका),13मार्च। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के मिशिगन से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। वेस्ट ब्लूमफील्ड टाउनशिप में स्थित ‘टेंपल इजराइल’ सिनेनॉग को एक अज्ञात हमलावर ने निशाना बनाने की कोशिश की। Shooting At Jewish Prayer Site: सुरक्षा अधिकारियों ने बिना वक्त गंवाए हमलावर पर जवाबी गोलियां चलाईं जिससे उस बंदूकधारी की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल अब हमलावर की असली पहचान उजागर नहीं की है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार हमलावर ने सबसे पहले अपनी तेज रफ्तार गाड़ी को सिनेनॉग की इमारत से जानबूझकर और जोर से टकराया। जैसे ही गाड़ी रुकी उसने बाहर निकलकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिससे वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों में भारी अफरा-तफरी मच गई। जवाबी कार्यवाही में हमलावर की मौत हो गई।

यह घटना शुूक्रुवार सुबह तब हुई जब लोग अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों में व्यस्त थे और अचानक हुए धमाके की आवाज आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर की गाड़ी काफी तेज थी और वह सीधे मुख्य द्वार की ओर बढ़ती चली जा रही थी।

बता दें कि अमेरिका के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा एजेंसियां और एफबीआई पहले से ही हाई अलर्ट पर काम कर रही थीं। मिशिगन की गवर्नर ने जोर देकर कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल पर हमला करना मानवता और सभ्यता के लिए एक बहुत बड़ा कलंक है। उन्होंने समुदाय के लोगों से एकजुट रहने और स्थानीय प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Share This Article