Vedant Samachar

एक सफल शिक्षक बनने के लिए अच्छा वक्ता होना भी एक आवश्यक गुण है: डाॅ प्रशांत

Vedant Samachar
3 Min Read

0 कमला नेहरू महाविद्यालय में बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र अध्यापकों के लिए विदाई समारोह आयोजित

कोरबा,07 मार्च (वेदांत समाचार)। एक सफल शिक्षक बनने के लिए एक अच्छा वक्ता होना जरूरी है और लोगों के बीच वही जगह बना पाता है, जो बोलने की कला में माहिर होता है। यह मंच हमारे भीतर आत्मविश्वास भरने के साथ शांत व्यक्तित्व और एक अच्छा वक्ता बनने का भरपूर अवसर देता है। यह गुण वही सीख पाता है, जो मंच पर आकर खुद की खूबियों को प्रस्तुत करने सदैव उत्साहित व उत्सुक रहता है। छात्र अध्यापक की मौजूदा भूमिका में आने वाले सुनहरे कल के लिए आप सभी मेरी एक बात गांठ बांध लें कि आपके माता-पिता ने बड़ी आशाओं के साथ आप पर अपनी गाढ़ी कमाई लगाई है। उनके विश्वास पर हर हाल में खरा उतरकर दिखाना अब आपका दायित्व है।

यह बातें शनिवार को कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में शिक्षा संकाय द्वारा आयोजित बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह में प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने कहीं। परंपरा के अनुरूप सर्वप्रथम सरस्वती वंदना के साथ मां वीणापाणि के पूजन-अर्चन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बीएड प्रथम की छात्रा नियती गुप्ता ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बीएड द्वितीय वर्ष के वरिष्ठ विद्यार्थियों कमल अजय, अमीषा कंवर, अक्षय प्रधान एवं ज्योति पटेल ने महाविद्यालय में गुजरे दिनों के अपने अनुभव साझा किए। बीएड प्रथम की छात्रा तान्या श्रीवास ने भी सुमधुर गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिक्षा संकाय की विभाग प्रमुख डाॅ भारती कुलदीप, डाॅ रश्मि शुक्ला, डाॅ अंजू खेस्स, प्रीति द्विवेदी, नितेश कुमार यादव, राकेश गौतम, शंकरलाल यादव, कुणाल दासगुप्ता व शिक्षा संकाय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन की जिम्मेदारी बीएड प्रथम वर्ष के विद्यार्थी अल्पा सोनी एवं शिव कुमार ने निभाई।


उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कृत-सम्मानित हुए छात्र अध्यापक
प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर एवं विभाग प्रमुख डाॅ भारती कुलदीप ने अध्ययन-अध्यापन, स्वीप प्लान, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक स्पर्धाओं एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र अध्यापकों को कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। इनमें शिक्षा सत्र 2022-23 में प्रावीण्य सूची में रहीं मुक्ता सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय को गौरवान्वित करने पर आंचल राठौर, स्वाति निर्मलकर, सपना रानी, सरिता चैहान, राजेश्वरी, सुजाता यादव, मनीषा जायसवाल, प्रतिमा चैहान, राधिका सोनी एवं ममता पैगवार समेत अन्य छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर शिक्षकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

Share This Article