[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

आरआरवीयूएनएल की खदानों में मनाया गया 54 वां राष्ट्रीय सुरक्षा पखवाड़ा

  • “सुरक्षा और कल्याण: विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण” विषय पर कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए

अम्बिकापुर, 19 मार्च 2025: जिले के उदयपुर ब्लॉक में स्थित राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) की परसा ईस्ट कांता बासन खदान और परसा खदान में मनाए जा रहे 54 वें राष्ट्रीय सुरक्षा पखवाड़ा समारोह का समापन 18 मार्च को हो गया।

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा जारी इस वर्ष का विषय “सुरक्षा और कल्याण: विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण” पर आधारित सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन 4 से 10 मार्च तक आरआरवीयूएनएल की दोनों खदानों में किया गया। जिसका उद्देश्य कार्यरत कर्मचारियों और मजदूरों को सुरक्षित मानदंडों पर कार्यों के निष्पादन और जागरूकता पर जोर देना है।

इस दौरान खान के सुरक्षा और कल्याण विभाग द्वारा दैनिक जीवन और कार्य के वातावरण में सुरक्षा के महत्व पर जोर देने सुरक्षा नारे, कविताएँ, चित्रकला इत्यादि जैसे कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें स्कूलों के विद्यार्थियों सहित मजदूरों और सभी ठेका कंपनियों के कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर अदाणी इंटरप्राइसेस के चीफ ऑफ क्लस्टर मनोज कुमार शाही सहित कर्मचारी और अधिकारी गण भी मौजूद थे। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए मनोज कुमार शाही ने कहा कि, सुरक्षा एक दिन, सप्ताह, महीने या साल भर की नहीं है बल्कि यह कभी न खत्म होने वाली प्रक्रिया है। जिसे हमें हर समय पालन करना चाहिए फिर वो चाहे कार्य के दौरान हो यह कार्य के बाहर। हमारी इन खदानों को शून्य दुर्घटना वाली खदान का गौरव प्राप्त है। जिसका श्रेय आप सभी को जाता है। जिन्होंने हर समय सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए अपने कार्यों का निष्पादन किया है। इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। हमें सुरक्षा और कल्याण को हर पहलू में प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल देना है। साथ ही यह कीर्तिमान हमें आगे भी जारी रखना है।“

[metaslider id="133"]