Vedant Samachar

धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, एक बालक पर जे.जे. एक्ट के तहत कार्रवाई

Vedant samachar
2 Min Read

रायपुर, 06 मार्च (वेदांत समाचार)। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है, वहीं एक विधि के साथ संघर्षरत बालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2026 को थाना खम्हारडीह पुलिस टीम को सूचना मिली कि अवंति विहार स्थित श्याम पान पैलेस के पास एक बालक हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त बालक को पकड़कर उसके कब्जे से एक नग धारदार चाकू बरामद किया। मामले में थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 67/26 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम (जे.जे. एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई।

इसी तरह खम्हारडीह क्षेत्र के चंडी नगर रेलवे लाइन के पास भी एक युवक हाथ में चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी गणेश ध्रुव (19 वर्ष) पिता दीनकर ध्रुव, निवासी देवारपारा सुभाष नगर तेलीबांधा रायपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से भी एक धारदार चाकू जब्त किया गया।

इस मामले में थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 68/26 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article