रायपुर,05मार्च (वेदांत समाचार)। राजधानी में पुलिस कमिश्नर ऑफिस अब नए पते पर शिफ्ट हो गया है। पुलिस कमिश्नर का कार्यालय अब C-3 बंगले में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह वही C-3 बंगला है जहां पहले DCM और गृह मंत्री विजय शर्मा निवास करते थे। अब इस बंगले को आधिकारिक तौर पर पुलिस कमिश्नर कार्यालय के रूप में उपयोग किया जाएगा।
आज से शहर के पहले पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला नए ऑफिस में बैठकर कामकाज संभालेंगे। उनके साथ एडिशनल CP अमित तुकाराम कांबले भी आज से इसी नए कार्यालय में बैठेंगे।बता दें कि कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस कमिश्नर ऑफिस की शुरुआत अस्थायी रूप से पुराने राजस्व कमिश्नर कार्यालय से की गई थी। अब इसे स्थायी रूप से C-3 बंगले में शिफ्ट कर दिया गया है।

