छत्तीसगढ़,05मार्च (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में पुलिसकर्मी होली के रंग में सराबोर नजर आ रहे हैं। लगातार करीब 72 घंटे तक कानून-व्यवस्था की ड्यूटी संभालने के बाद जवानों ने थानों और पुलिस लाइन में साथियों के साथ होली का जश्न मना रहे हैं। ड्यूटी की थकान के बीच जवानों का होलियाना अंदाज देखने को मिला है।
DJ की धुन पर पुलिसकर्मी जमकर झूमे और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई जगहों पर जवानों ने अपने साथियों को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कर रहे हैं। इस दौरान पुलिसकर्मियों के चेहरों पर ड्यूटी के बाद की राहत और त्योहार की खुशी साफ दिखाई दे रही है। बिलासपुर में पुलिस जवान परिवार के साथ होली सेलिब्रेट कर रहे हैं। सिविल लाइन थाना परिसर में रंग और गुलाल उड़ाए जा रहे हैं। पूरा माहौल होली के रंग में सराबोर हो गया है। जवानों ने ‘बिजली खड़ी यहां’ और ‘माय नेम इज़ लखन’ जैसे गानों पर जमकर डांस कर रहे हैं। परिवार के सदस्य भी इस उत्सव में शामिल हुए।
रायगढ़ में होली पर्व के दूसरे दिन पुलिसकर्मी होली का त्योहार मना रहे हैं। उर्दना स्थित पुलिस लाइन में जिले के पुरुष और महिला जवान बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। यहां होली और फिल्मी गीतों की धुन पर जवान जमकर थिरक रहे हैं और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दे रहे हैं।
मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौजूद हैं। वहीं कलेक्टर भी पुलिस लाइन पहुंचते हैं, जहां पुलिसकर्मी उन्हें गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है और जवान ड्यूटी के बीच त्योहार की खुशियां साझा कर रहे हैं।

