Vedant Samachar

RAIPUR : होली के दिन 3 मर्डर से दहली राजधानी, खुशियां मातम में बदली…

Vedant Samachar
3 Min Read

रायपुर,05मार्च (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ की रायपुर ग्रामीण में बदमाश होली के दिन बेखौफ हो गए हैं. होली के पर्व के दिन ही 3 हत्याओं के बाद राजधानी दहल उठी. आरंग, खरोरा और विधानसभा में हत्याओं के मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. एक के बाद एक हुई घटनाओं ने पुलिस प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े किए हैं. होली पर्व के बीच आरंग में नीरज लोधी नाम के युवक की हत्या हो गई है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है.डीएसपी रायपुर लम्बोदर पटेल ने कहा कि होली कार्यक्रम चल रहा है.

आरंग क्षेत्र में विवाद के दौरान अज्ञात लोगों ने मारपीट करके 18 साल के नीरज लोधी की हत्या कर दी. मृतक के शरीर पर चोट पर निशान पर हैं. यह हत्या किस वजह से हुई है. इसके बारे में कुछ पता नहीं लग पाया है. पंचनामा करवाया गया है. पोस्टपॉर्टम के लिए बॉडी को ले जाया जाना है. राजधानी रायपुर में दूसरी हत्या खरोरा थाना क्षेत्र के माठ गांव में हुई है, यहां पर मोहित धीवर नाम के युवक पर चाकू से हमला करके हत्या कर दी गई. ऐसा बताया जा रहा है कि मोहित के जन्मदिन पर ही उसकी हत्या हो गई. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद चाकू मारने वाले लड़के को पकड़ कर थाने ले जाया गया है. चाकू मारने वाले लड़के नाम रामेश्वर पटेल बताया जा रहा है.

तीसरी हत्या विधानसभा क्षेत्र में

थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मटिया में चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में आरोपी कमलेश विश्वकर्मा एवं अखिलेश विश्वकर्मा ने अपने सगे भाई दिनेश कुमार विश्वकर्मा के सिर पर डंडे से वार किया. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. इस केस में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

चाकूबाजी की घटना आई सामने

इसके अलावा तिल्दा इलाके में चाकूबाजी हुई और पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अब लगातार हो रही घटनाओं के बाद रायपुर ग्रामीण पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं. एक दिन पहले ही ग्रामीण पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला था. लेकिन अब पुलिस के दावों की पोल खुल गई है.

Share This Article