टीवीएस भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में से एक है. कंपनीं ने इसे साल 2022 में लॉन्च किया था. इसके साथ कंपनी ने प्रीमियम लाइफस्टाइल सेगमेंट में एंट्री की थी. इस बाइक का मॉडर्न-रेट्रो डिजाइन इसकी सबसे बड़ी खासियत है. मॉडर्न डिजाइन और नई टेक्नोलॉजी वाले फीचर्स की वजह से यह कंपनी के लिए अच्छी कमाई करने वाली बाइक बन गई है.
यह बाइक 225.9 सीसी इंजन के साथ आती है. इसकी कीमत 1.26 लाख रुपये से 1.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. यह कई कलर में उपलब्ध है, जैसे लाइटनिंग ब्लैक, मैग्मा रेड, ग्लेशियर सिल्वर, चारकोल एम्बर, निंबस ग्रे और मिडनाइट ब्लू का ऑप्शन है. अगर आप TVS Ronin खरीदने का प्लान बना रहे हैं और जानना चाहते हैं कि हर महीने कितनी EMI देनी होगी, तो यहां आसान जानकारी दी गई है.
कीमत और EMI
EMI की कैलकुलेशन के लिए बाइक के टॉप वेरिएंट की कीमत 1,60,140 रुपये (एक्स-शोरूम) मानी है. लोन अमाउंट को बाइक की पूरी एक्स-शोरूम कीमत के बराबर यानी 100% माना गया है. ब्याज दर 9.5% रखी गई है. लोन चुकाने की अवधि 12 महीने, 24 महीने और 36 महीने मानी गई है. इस हिसाब से अगर आप 12 महीने के लिए लोन लेते हैं तो 14,042 रुपये की EMI देनी होगी. अगर 24 महीने की अवधि चुनते हैं तो EMI लगभग 7,353 रुपये होगी. 36 महीने की अवधि पर EMI करीब 5,130 रुपये होगी.
बाइक के फीचर्स
बाइक में मॉडर्न डिजाइन और एडवांस फीचर्स का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है. इसमें फुल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम दिया गया है. साथ ही इसमें एक साइड में लगा LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें TVS SmartXonnect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा है. बाइक में दो ABS मोड रेन और रोड दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें Glide Through Technology भी मिलती है. इस बाइक में आगे USD फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है. ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिलते हैं और ABS स्टैंडर्ड फीचर के रूप में दिया गया है.

