Vedant Samachar

होली खेलने के दौरान नाबालिग ने 10 साल के बच्चे को मारा कटर, वारदात के बाद मची हड़कंप

Vedant samachar
1 Min Read

भिलाई: एक तरफ जहां पूरे प्रदेश में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं प्रदेश के दुर्ग जिले के भिलाई से एक ऐसी खबर निकलकर आई, जिसे जानकर हर कोई हैरान हो गया। दरअसल, भिलाई में एक 10 साल के बच्चे पर कटर से वार किया गया है। इस वारदात के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला भिलाई के वैशालीनगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर का है। यहां एक नाबालिग ने 10 के बच्चे पर कटर से वार कर दिया। इस वारदात के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, बच्चों के होली खेलने के दौरान नाबालिग ने बच्चे को कटर मार दिया।

घायल बच्चे का इलाज जारी
इस वारदात के बाद आरोपी नाबालिग फरार हो गया है। वहीं घायल बच्चे को इलाज के लिए सुपेला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस की टीम ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।

Share This Article