Vedant Samachar

CACLB अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडे का एसईसीएल मुख्यालय दौरा, सीएमडी हरीश दुहन से की सौजन्य भेंट

Vedant samachar
1 Min Read

बिलासपुर, 3 मार्च 2026। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय सलाहकार ठेका श्रम बोर्ड (CACLB) के अध्यक्ष एवं भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय महामंत्री सुरेंद्र कुमार पांडे के एसईसीएल मुख्यालय आगमन पर एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने उनसे सौजन्य भेंट की।

यह मुलाकात South Eastern Coalfields Limited (एसईसीएल) मुख्यालय में संपन्न हुई। इस दौरान एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान ठेका श्रमिकों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, कार्यस्थल पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। ठेका कामगारों के लिए बेहतर कार्य परिस्थितियां सुनिश्चित करने, सुरक्षा मानकों को और मजबूत बनाने तथा श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

श्री पांडे ने श्रमिकों के हितों की रक्षा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया, वहीं सीएमडी श्री दुहन ने एसईसीएल प्रबंधन की ओर से श्रमिक कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। दोनों पक्षों ने संवाद और समन्वय के माध्यम से श्रमिक हितों को और सुदृढ़ करने पर सहमति व्यक्त की।

बैठक को सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न बताया गया।

Share This Article