शोक-संतप्त परिजनों से मिले भूपेश, सिंहदेव ने व्यक्त किया आभार…

रायपुर13 फ़रवरी (वेदांत समाचार)।  स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने मुख्यमंत्री बघेल का आभार व्यक्त किया है। दरअसल मुख्यमंत्री बघेल ने शनिवार को टीएस सिंहदेव के विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर निवासी स्व. दीपक गुप्ता के शोकाकुत्न परिवार से भैंट कर परिजनों के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए आर्थिक सहायता व नौकरी तथा स्व. दीपक गुप्ता की हत्या की निष्पक्ष जाँच का आश्वासन दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को शाम 06:30 बजे फोन भी लगाया, लेकिन लेकिन विमान में होने की वजह से उनसे बात नहीं हो पाई। शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने सीएम बघेल को धन्यवाद कहा।