बिलासपुर,03मार्च (वेदांत समाचार)। देशभर में रंगों का त्योहार होली पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 2 मार्च की रात परंपरा के अनुसार होलिका दहन किया गया, जिसके साथ ही होली उत्सव की औपचारिक शुरुआत हो गई। जिसके बाद अब 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। त्योहार में इस बार किसी भी तरह का खलल न पड़े इसके लिए पुलिस भी अब अलर्ट हो गई है। इसी बीच पुलिस ने हुड़दंगियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 30 गुंडा बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
साथ ही 5 आरोपियों से धारदार हथियार भी जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला बिलासपुर जिले के सरकंडा, कोनी, सिविल लाइन और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां होली के पर्व पर गुंडा बदमाश हुड़दंग मचाने की कोशिश कर रहे थे। तभी पुलिस ने 30 गुंडा बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 5 आरोपियों से धारदार हथियार भी जब्त की है। इनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि त्योहार में इस बार किसी भी तरह का खलल न पड़े इसके लिए पुलिस भी अब अलर्ट हो गई है। शहर में होली के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने इस बार प्लान तैयार किया है।
