Vedant Samachar

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने पूर्वी भारत में किया विस्तार; सिलीगुड़ी में शुरू किया रिटेल एसेट सेंटर

Vedant Samachar
5 Min Read

सिलीगुड़ी, 02 मार्च 2026: पूर्वी भारत में अपनी उपस्थित को और मजबूत करते हुए, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (उज्जीवन एसएफबी) ने आज सिलीगुड़ी में अपना नया रिटेल एसेट सेंटर (आरएसी) शुरू किया है। यह नया केंद्र सिलीगुड़ी और आसपास के क्षेत्रों में व्यक्तियों और सूक्ष्म व लघु उद्यमों को किफायती आवास ऋण, माइक्रो मॉर्गेज और वाहन ऋण जैसी कई तरह की क्रेडिट सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा।

यह आरएसी आवेदन से लेकर प्रोसेसिंग और रिटेल क्रेडिट प्रोडक्ट्स के प्रबंधन तक की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए तैयार किया गया है, ताकि क्षेत्र के ग्राहकों को त्वरित और बेहतर सेवा मिल सके।

लॉन्च पर बोलते हुए, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के हेड- इमर्जिंग बिज़नेस, उमेश अरोड़ा ने कहा, “सिलीगुड़ी में रिटेल एसेट सेंटर की शुरुआत पूर्वी भारत के ग्राहकों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को उजागर करती है। पश्चिम बंगाल में आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ रही हैं और लोग व छोटे कारोबारी घर, वाहन और कारोबार बढ़ाने के लिए औपचारिक ऋण की ओर आ रहे हैं। इस आरएसी के जरिए हमारा लक्ष्य तेज और भरोसेमंद वित्तीय समाधान पेश करना है, जिससे क्षेत्र में संपत्ति निर्माण और आर्थिक प्रगति को बढ़ावा मिले। यह विस्तार हमारी उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत हम कम सेवा वाले बाजारों में अपनी पहुँच का विस्तार करके समावेशी विकास को बढ़ावा देना चाहते हैं।”

उज्जीवन एसएफबी के पास लगभग 99.6 लाख ग्राहक हैं, जिनमें 3.8 लाख केवल ऋण ग्राहक, 52 लाख केवल जमा ग्राहक और 43.7 लाख ऐसे ग्राहक शामिल हैं, जो ऋण और जमा दोनों सेवाओं का लाभ लेते हैं। यह बैंक की संतुलित और समावेशी विकास रणनीति को दर्शाता है। बैंक बचत और चालू खाते, सावधि व आवर्ती जमा, डिमैट और बीमा सेवाओं के साथ-साथ माइक्रोफाइनेंस, आवास, एमएसएमई, कृषि, वाहन और स्वर्ण ऋण जैसे विभिन्न उत्पाद भी प्रदान करता है।

विभिन्न जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उज्जीवन एसएफबी 10 लाख रुपए से 10 करोड़ रुपए तक के बिजनेस लोन, 5 लाख से 75 लाख रुपए तक के किफायती आवास ऋण, 3 लाख से 15 लाख रुपए तक के माइक्रो मॉर्गेज लोन, 25 हजार से 25 लाख रुपए तक के गोल्ड लोन और 26 हजार से 5 लाख रुपए तक के वाहन ऋण उपलब्ध कराता है। जमा पक्ष में बैंक प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें देता है, जहाँ बचत खाते पर सालाना अधिकतम 7.25% तक और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सावधि जमा पर अधिकतम 7.95% तक ब्याज दिया जाता है।
बैंक अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को भी लगातार मजबूत कर रहा है। उज्जीवन ईज़ी के जरिए मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा दी जा रही है, वहीं ‘हैलो उज्जीवन’ ऐप स्थानीय भाषा, आसान दृश्य और आवाज़ आधारित सुविधाओं के साथ तैयार की गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे सहजता से इस्तेमाल कर सकें। इसके अलावा वीडियो बैंकिंग, यूपीआई आधारित भुगतान, आईएमपीएस, एनईएफटी और आरटीजीएस जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं, जिससे सभी वर्गों के ग्राहकों को सुरक्षित और आसान लेनदेन का अनुभव मिलता है।

दिसंबर 2025 तिमाही में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया। कुल जमा सालाना आधार पर 22.4% बढ़कर 42,223 करोड़ रुपए पहुँच गया, जबकि सीएएसए 33.2% बढ़कर 11,535 करोड़ रुपए हो गया और सीएएसए अनुपात 27.3% रहा। बैंक की सकल ऋण पुस्तिका 21.6% बढ़कर 37,057 करोड़ रुपए हो गई, जिसमें सुरक्षित ऋण की हिस्सेदारी बढ़कर 48.1% तक पहुँच गई।

इस तिमाही में बैंक ने 8,293 करोड़ रुपए का ऋण दिया, जो कि अब तक का सबसे अधिक ऋण है। परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार हुआ और पोर्टफोलियो एट रिस्क (पीएआर) घटकर 3.98% रह गया, जबकि सकल एनपीए 2.39% रहा। वित्त वर्ष 26 की योजना के तहत बैंक ने इस तिमाही में 11 नई शाखाएँ शुरू कीं और यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस के लिए भारतीय रिजर्व बैंक में आवेदन किया है, जिस पर निर्णय की प्रतीक्षा है।

Share This Article