Vedant Samachar

CG NEWS : हीट वेव से निपटने तैयार किया गया हीट स्ट्रोक रूम जिला अस्पताल में बाथटब और आइस मशीन की व्यवस्था…

Vedant Samachar
2 Min Read

रायपुर,02मार्च (वेदांत समाचार)।शहर में संभावित हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय पंडरी में विशेष “हीट स्ट्रोक रूम” तैयार किया गया है, ताकि गंभीर मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके।

इमरजेंसी के लिए खास इंतजाम

अस्पताल में अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं। मरीजों का शरीर का तापमान तेजी से कम करने के लिए दो विशेष बाथटब लगाए गए हैं, जिनमें ठंडे पानी और बर्फ से इमर्शन कूलिंग की जाएगी। बर्फ की लगातार उपलब्धता के लिए आइस मेकिंग मशीन भी लगाई गई है। मेडिकल स्टाफ को हीट स्ट्रोक से जुड़े इलाज के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

क्या करें, क्या न करें

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि:

पर्याप्त पानी पीते रहें

हल्के और ढीले कपड़े पहनें

तेज धूप से बचें

दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बेवजह बाहर न निकलें

बंद कार में किसी व्यक्ति या जानवर को न छोड़ें

गर्म जमीन पर नंगे पैर न चलें

ये हैं हीट स्ट्रोक के लक्षण

डॉक्टरों के मुताबिक, त्वचा का लाल और सूखा हो जाना, उल्टी, शरीर का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा होना, सांस फूलना, तेज धड़कन, चक्कर आना या बेहोशी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें। आपात स्थिति में कंट्रोल रूम नंबर 0771-3519250 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन ने साफ किया है कि गर्मी को देखते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Share This Article