Vedant Samachar

घरेलू सामान की आड़ में हो रही थी करोड़ों के गांजे की तस्करी, तस्कर गिरफ्तार…

Vedant Samachar
1 Min Read

महासमुंद,02मार्च (वेदांत समाचार)। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बसना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने ओडिशा की ओर से आ रहे अशोक लीलैंड ‘बड़ा दोस्त’ वाहन क्रमांक MP15ZL4455 को रोका।

जांच के दौरान पुराने घरेलू सामान के नीचे छुपाकर ले जाया जा रहा 02 क्विंटल 74 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 37 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन, नगदी राशि और दो टच स्क्रीन मोबाइल फोन समेत कुल 1 करोड़ 44 लाख 12 हजार 120 रुपये की संपत्ति जब्त की है। मामले में मध्यप्रदेश के सागर जिले निवासी रोशन यादव को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है।

Share This Article