Vedant Samachar

नर्मदापुरम में युवक-युवती की संदिग्ध मौत, ऑनर किलिंग या सुसाइड? पुलिस जांच में जुटी…

Vedant Samachar
1 Min Read

नर्मदापुरम,02मार्च । मध्य प्रदेश के सोहागपुर क्षेत्र में भटगांव के पास सोमवार सुबह युवक और युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों मृतकों की पहचान गोरा गांव निवासी अरुण पुरवइया और भटगांव निवासी रिंकी पुरवइया के रूप में हुई है।

घटना स्थल से बंदूक और गोली चलने के निशान मिलने से मामला ऑनर किलिंग, हत्या या आत्महत्या (सुसाइड) की आशंका के बीच उलझा हुआ है। पुलिस फिलहाल दो मुख्य एंगल से जांच कर रही है – एक यह कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को खत्म किया, और दूसरा यह कि कहीं किसी तीसरे पक्ष ने दोनों की हत्या तो नहीं की।

एसपी साईकृष्णा थोटा ने बताया कि एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच गंभीरता से चल रही है और पुलिस हर पहलू को बारीकी से देख रही है।

Share This Article