Vedant Samachar

CG NEWS : युवती ने फांसी लगाकर दी जान…

Vedant Samachar
1 Min Read

अंबिकापुर,02मार्च (वेदांत समाचार) । शहर के बौरीपारा क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम अड़ची निवासी उर्मिला दास लटोरी में अपने चाचा के यहां रहकर शहर की एक कपड़ा दुकान में काम करती थी।

उसका विवाह पांच माह पूर्व रजपुरी निवासी मुकेश दास से तय हुआ था। बताया जा रहा है कि मुकेश पिछले एक माह से बिलासपुर में पीएससी की तैयारी कर रहा था और इस दौरान दोनों के बीच बातचीत बंद थी, जिससे उर्मिला मानसिक रूप से परेशान रहती थी। 28 फरवरी को उर्मिला बौरीपारा पहुंची और कमरे में फांसी लगा ली। दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Share This Article