Vedant Samachar

AISECT PMKK कोरबा में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित, 38 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

Vedant samachar
1 Min Read
Oplus_16908288

कोरबा, 27 फरवरी। AISECT PMKK कोरबा, छत्तीसगढ़ में आज MMKVY परियोजना के अंतर्गत एक सफल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाया।

प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 50 MMKVY अभ्यर्थी उपस्थित रहे, वहीं 20 गैर-AISECT अभ्यर्थियों ने भी सहभागिता की। इस प्रकार कुल 70 उम्मीदवारों ने विभिन्न कंपनियों के समक्ष साक्षात्कार दिया।

ड्राइव में प्रतिष्ठित कंपनियों — ICICI Bank, Rojgar Srijan, Physics Wallah एवं TY Electricals — ने भाग लेकर विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया। चयनित पदों के लिए वेतनमान ₹8,000 से ₹40,000 प्रतिमाह निर्धारित किया गया।

साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरांत कुल 38 अभ्यर्थियों (AISECT एवं गैर-AISECT) को विभिन्न कंपनियों द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया। यह परिणाम संस्थान द्वारा प्रदान किए जा रहे कौशल प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं उद्योगों से मजबूत समन्वय को दर्शाता है।

प्लेसमेंट ड्राइव का सफल संचालन आकाश राखोंडे, एक्जीक्यूटिव प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर, AISECT PMKK कोरबा (छत्तीसगढ़) के नेतृत्व में किया गया। संस्थान प्रबंधन ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी ऐसे रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Share This Article