Vedant Samachar

होली मिलन समारोह में रंगा ऊर्जा नगर, गेवरा महिला समिति ने दिया एकता का संदेश

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा, 27 फरवरी (वेदांत समाचार)। एसईसीएल गेवरा परियोजना के ऊर्जा नगर स्थित बड़े शिव मंदिर प्रांगण में गेवरा महिला समिति द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में समिति की पदाधिकारियों एवं सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आपसी एकजुटता का परिचय दिया। रंगों के इस उल्लासमय पर्व पर महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक फाग गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने फाग और होली के लोकगीतों की स्वर लहरियों पर थिरकते हुए आयोजन को यादगार बना दिया। समिति की सदस्याओं ने होली के विशेष पकवानों का आनंद लेते हुए आपसी संवाद और सौहार्द को भी मजबूत किया।

समिति की सदस्य सारिका यादव ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी होली मिलन समारोह का आयोजन कर समिति की परंपरा को कायम रखा गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल सामाजिक संबंधों को प्रगाढ़ करते हैं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामुदायिक एकता का संदेश भी देते हैं। महिला समिति समय-समय पर सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास करती रही है।

समारोह में मधुरिमा सोलंकी, सविता राजपूत, बबीता झा, बुधवारा देवांगन, रागिनी तिवारी, श्रद्धा राठौर, नीलिमा तेंदुवे, ज्योति पांडे, संतोषी बरेठ, शशि नामदेव, सावित्री तिवारी, सुमन चौबे, उज्जवला राठौर, सविता झा, माधुरी केंवट, अंजू जांगड़े, ममता यादव, प्रीति सिंह, सविता जायसवाल, सिया केवट, हिना, काजल सिंह, दिया द्विवेदी, शीला शर्मा, भारती महंत, नीलम दत्त, सुनीता ओझा सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन पारंपरिक शुभकामनाओं और आगामी आयोजनों की रूपरेखा पर चर्चा के साथ हुआ।

Share This Article