नई दिल्ली,27फरवरी: आज 27 फरवरी की सुबह सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,61,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जो पिछले दिन की तुलना में 110 रुपये कम है। 22 कैरेट गोल्ड 1,48,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट 1,21,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के हाजिर भाव 5,176.21 डॉलर प्रति औंस पर हैं। विशेषज्ञों के अनुसार डॉलर की मजबूती, वैश्विक तनाव और कारोबारी मुनाफावसूली के कारण घरेलू बाजार में सोना फिसला है। हालांकि, लंबी अवधि में सोना निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है।
आज सोने की कीमतों में गिरावट
दरअसल, बाजार में आज सोने की कीमतों में तेजी पर विराम लगा है और इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। देश में आज 24 कैरेट सोना 110 रुपये कम होकर 1,61,720 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 कैरेट सोना करीब 100 रुपये टूटकर 1,48,250 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं, 18 कैरेट का भाव 80 रुपये घटकर 1,21,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। चांदी की कीमतों में फिलहाल थोड़ी स्थिरता है। चांदी करीब दो लाख 85 हजार प्रति किलो बिक रही है। हालांकि, पहले यह इससे भी ज्यादा स्तर को छू चुकी है।
बड़े शहरों में सोने की कीमतें
दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता और अन्य बड़े शहरों में सोने के भाव में मामूली अंतर है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,61,570 रुपये, 22 कैरेट 148,100 रुपये और 18 कैरेट 1,21,180 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। चेन्नई में कीमतें थोड़ी ऊंची हैं, 24 कैरेट 1,62,550 रुपये और 18 कैरेट 1,27,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अन्य शहरों के रेट
अहमदाबाद, हैदराबाद, जयपुर, भोपाल, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी 24 कैरेट सोना 1,61,620 रुपये से 161,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट गोल्ड 1,48,100 रुपये से 1,48,250 रुपये और 18 कैरेट 1,21,180 रुपये 1,21,230 रुपये के बीच ट्रेड कर रहा है। इस तरह देश भर में सोना ऊंचे स्तर पर बना हुआ है।
जेपी मॉर्गन का लॉन्ग-टर्म अनुमान
जेपी मॉर्गन ने सोने की लॉन्ग-टर्म कीमत का अनुमान बढ़ाकर 4,500 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। वहीं 2026 के अंत के लिए यह अनुमान 6,300 डॉलर प्रति औंस पर बरकरार है। बैंक का कहना है कि सोने में स्ट्रक्चरल डायवर्सिफिकेशन का ट्रेंड अभी भी जारी है और भविष्य में कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
चांदी की कीमत
सोने की तरह चांदी में भी गिरावट रही। दिल्ली में चांदी का भाव 2,85,000 रुपये प्रति किलो है। पिछले दिन यह 270,500 रुपये था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 87.28 डॉलर प्रति औंस पर है। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 400,000 रुपये प्रति किलो के स्तर को पार कर चुकी थी।
