Vedant Samachar

KORBA : एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के ढेलवाडीह-सिंघाली-बगदेवा (DSB) उप क्षेत्र में SET प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ…

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,26 फरवरी (वेदांत समाचार) ।कोरबा एसईसीएल मुख्यालय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 25 फरवरी 2026 को एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के ढेलवाडीह-सिंघाली-बगदेवा (DSB) उप क्षेत्र में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत Apparel Training and Design Centre (ATDC) के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (MoU) के अंतर्गत SET (Self-Employed Tailors) कोर्स का शुभारंभ किया गया।


प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन महाप्रबंधक, कोरबा क्षेत्र आर. के. गुप्ता द्वारा किया गया तथा अतिथियों का स्वागत बैज एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। महाप्रबंधक ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाते हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 50 महिलाओं को इलेक्ट्रिक सिलाई मशीन के माध्यम से कटिंग, डिजाइनिंग एवं सिलाई का सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान चयनित प्रतिभागियों को सिलाई किट का वितरण किया गया, जिसमें बैग, कैंची, बटन, धागा, सुई, नोटबुक, पेन आदि सामग्री शामिल है, जिससे प्रशिक्षणार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण में सुविधा प्राप्त होगी। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना एवं उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Share This Article