नई दिल्ली,26फरवरी: सोने की कीमतों में तेजी जारी है और आज यह और महंगा हो गया है। 26 फरवरी की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,62,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम भी बढ़कर क्रमशः 1,48,560 रुपये और 1,21,590 रुपये हो गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 5,181.46 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।
दिल्ली में आज क्या है सोने का भाव?
दरअसल, देश में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है और यह महंगा होता जा रहा है। 26 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 10 रुपये बढ़कर 1,62,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसी तरह 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव में भी 10-10 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,48,560 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,21,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पर कारोबार कर रहा है।
बड़े शहरों में गोल्ड रेट
मुंबई और कोलकाता में 18 कैरेट सोने का भाव 1,21,430 रुपये , 22 कैरेट का 1,48,410 रुपये और 24 कैरेट का 1,61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,890 रुपये , 22 कैरेट का भाव 1,49,310 रुपये और 18 कैरेट का 1,27,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद, हैदराबाद, जयपुर, भोपाल, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी सोने के भाव लगभग समान स्तर पर हैं, जो बाजार में स्थिरता दिखाते हैं।
दिल्ली का हाल और पिछले दिन का रिकॉर्ड
दिल्ली के सराफा बाजार में एक दिन पहले सोने की कीमत लगभग 1,000 रुपये या एक प्रतिशत बढ़कर 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। वैश्विक बाजार में मजबूत रुख और सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स में निवेश बढ़ने से सोने की कीमत में लगातार तेजी देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 5,181.46 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
पुणे और बेंगलुरु में सोने का रुझान
पुणे और बेंगलुरु में भी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,48,410 रुपये और 18 कैरेट का 1,21,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है। इससे पता चलता है कि देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में समान रूप से बढ़त जारी है।
चांदी की कीमत में गिरावट
सोने के विपरीत चांदी की कीमत में 26 फरवरी की सुबह गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में चांदी का भाव 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया, जो एक दिन पहले 2,77,900 रुपये था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 90.30 डॉलर प्रति औंस पर है। जनवरी में चांदी ने 4,00,000 रुपये के स्तर को पार किया था, लेकिन फिलहाल हल्की गिरावट देखी जा रही है।
