Samsung Galaxy S26 Ultra को आज Galaxy Unpacked Event 2026 में लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन इवेंट के शुरू होने से पहले ही इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत लीक हो गई है. S25 Ultra के इस अपग्रेड वर्जन की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है. चलिए एस26 सीरीज के लॉन्च से पहले आपको बताते हैं कि ये फोन किस कीमत में लॉन्च किया जा सकता है?
Samsung Galaxy S26 Ultra Price
साउथ कोरियन प्लेटफॉर्म Chosun के मुताबिक, गैलेक्सी S26 अल्ट्रा की कीमत 20 फीसदी तक बढ़ सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन के 1TB वाले टॉप वेरिएंट की कीमत में 300 डॉलर (लगभग 28,000 रुपए) की बढ़ोतरी हो सकती है.
12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,797,000 Won USD 1250 (लगभग 1.14 लाख) 12GB RAM और 512GB वेरिएंट की कीमत 2,050,900 Won USD 1425 (लगभग 1.30 लाख) 16GB RAM और 1TB वेरिएंट की कीमत 2,545,400 Won USD 1765 (लगभग 1.60 लाख)
Samsung Galaxy S26 Ultra Specifications (संभावित)
इस फ्लैगशिप फोन में 6.9 इंच M14 OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, उम्मीद है कि डिस्प्ले पिछले मॉडल की तुलना अपग्रेड की जाएगी. ये फोन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकता है. गैलेक्सी S25 अल्ट्रा के मुकाबले पीक ब्राइटनेस लेवल भी बेहतर हो सकता है. सैमसंग के टीजर में AI Phone का जिक्र है, जिससे पता चलता है कि आने वाली गैलेक्सी S26 सीरीज़ के सभी मॉडल में AI पावर्ड फ़ीचर शामिल होने की संभावना है.
स्मार्टफोन में लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलाइट जेनरेशन 5 प्रोसेसर होने की उम्मीद है. वहीं, कुछ देशों में इस फोन को एक्सीनॉस 2600 चिपसेट के साथ भी उतारा जा सकता है. ये फोन 16 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकता है.
5000 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी जा सकती है जो 60 वॉट वायर्ड और 25 वॉट वायरलेस चार्ज सपोर्ट करेगी. रिपोर्ट्स की माने तो फोन के पिछले हिस्से में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, साथ में 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया जा सकता है. सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है.
